।। आरती श्री दन्तेश्वरी माता की ।।
जय दन्तेश्वरी माता, मैय्या जय दन्तेश्वरी माता।
जो जन ठाढे द्वारे, दर्शन वो पाता ।। जय दन्ते...
जग शिशु है तुम माता,आँचल सुख पाए।
तुमको मात पुकारे, अमृत वो पाए ।। जय दन्ते...
तु वरंगल छोड़ी, बस्तर आए बसी।
डंकनी शंकनी संगम,आकर तु हर्षी ।। जय दन्ते...
रायगुड़ी ढोल औ भेरी, बाजत है मोहरी।
घण्टा नाद करत है, आरती होवे तोरी ।। जय दन्ते...
बस्तर नृप तोरी आरती उतारे, जगमग ज्योत जरे।
मंदिर देव खड़े हैं, जन जै कार करे ।। जय दन्ते...
शिव राजत तोरे द्वारे,गणपति वाम खड़े।
लक्ष्मी नारायण राजत,आरती सुख पावे ।। जय दन्ते...
माँ दन्तेश्वरीजी की आरती, जन मन जो गावे।
सत्य कहूँ जो माँ की, अतुल कृपा पावे ।। जय दन्ते...
सांझ सकारे जो आरती गावे, संतति सुख पावे।
माँ की भक्ति करे जो,जन्म सफल होवे ।। जय दन्ते...